फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers Association celebrated Balaram's birth anniversary

Noida News: किसान संघ ने मनाया बलराम जन्मोत्सव

Fri, 29 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers Association celebrated Balaram's birth anniversary
यमुना सिटी (संवाद)। भारतीय किसान संघ (बीकेएस) की इकाई ने शुक्रवार को जेवर कार्यालय में भगवान बलराम का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. उमेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों से जैविक खेती, गो-आधारित खेती और जहर मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद जरूरी है। हमें कृषि की आधुनिक और टिकाऊ पद्धतियों को अपनाना होगा। इस मौके पर बीकेएस के जिला मंत्री डॉ. उमेश शर्मा, दीपक नंबरदार, विष्णु शर्मा, शुभम शर्मा (साबौता), रामनिवास (जाफराबाद), प्रवेश (थोरा), बिरेश (नगला हुकम सिंह) और भवानी सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


प्लाॅट और अतिरिक्त मुआवजे के लिए प्रदर्शन
रबूपुरा (संवाद)। रौनीजा गांव के पास किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 32वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने आवासीय प्लाॅट, अतिरिक्त मुआवजा, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण और किसानों की प्राधिकरण से अतिरिक्त मुआवजे की मांग की। इसके अलावा किसान संगठन लगातार यमुना सिटी के सेक्टर-22ई स्थित निर्माणाधीन एक निजी विवि पर जल दोहन का आरोप लगाकर धरना दे रहे हैं। आरोप है कि निर्माण स्थल पर भूगर्भ जल को निकाल कर बाहर नालों में बहाया जा रहा है। धरना स्थल पर पप्पू नागर, लखन सिंह, सुनील भाटी, कपिल भाटी, धर्मवीर सिंह, सोनू, ओमपाल, शैलेश कुमार, हरिओम सिंह, विजय वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed