फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers are worried about taking fertilizer, the government is not worried

किसान खाद लेने को परेशान, सरकार को चिंता नहीं

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about taking fertilizer, the government is not worried
पुन्हाना। बुधवार को नूंह जिला मुख्यालय पर मेवात अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मकसूद शिकरावा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार में बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा आज बेरोजगारी महंगाई किसानों पर आफत बनकर टूट रही है। सरसों की बिजाई के समय पर किसानों को डीएपी खाद सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई है। किसानों को सरकारी सोसायटी पर अभी तक डीएपी नाममात्र पहुंचाया गया है। प्राइवेट दुकानों से 1800 से 2000 कट्टा लेने के लिए किसान मजबूर है। किसान पहले ही मौसम की मार झेल रहे हैं। अब सरकार की खाद की मार झेलने को मजबूर है। एमएसपी पर बाजरा खरीद की बात करने वाली सरकार आज किसानों का बाजरा एमएसपी पर क्यों नहीं खरीद रही। सरकारी खरीद न होने से किसानों को पौने दामों पर अपना बाजरा बेचने को मजबूर हो रहे हैं। मकसूद शिकरावा ने कहा कि भाजपा की गठबंधन सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा कहां गया। आज हरियाणा में भ्रष्टाचार और अफसरशाही का पूरा बोल बाला है कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों की फसल बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई भी भाजपा सरकार नहीं कर पाई है। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed