फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers are forced to resort to middlemen

Noida News: बिचौलियों का सहारा लेने को मजबूर हैं किसान

Sun, 29 Jun 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers are forced to resort to middlemen
रबूपुरा(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौनचाना में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी और संचालन विपिन त्यागी ने किया।
विज्ञापन

त्यागी ने कहा कि जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट बन रहा है। किसानों की जमीन ली जा रही हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण में किसानों को अपनी बात रखने के लिए बिचौलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकार को यहां के स्थानीय युवाओं को कंपनियों में नौकरी के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। जिलाध्यक्ष निर्दोष त्यागी ने कहा कि उनका दल किसानों के साथ हैं। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने संगठन का विस्तार कर गांव जौनचाना निवासी प्रिंस त्यागी को दल के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर मंगू त्यागी, अनिल त्यागी, सुबोध त्यागी, सुनील त्यागी, भागवत पंडित, गिरीश त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed