फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers are being made aware to stop burning of stubble.

Noida News: पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को कर रहे जागरूक

Wed, 15 Oct 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being made aware to stop burning of stubble.
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि और पंचायत विभाग के कर्मचारियों को किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है। 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें गठित समिति के पदाधिकारी आगे की रणनीति तैयार करेंगे। पराली जलाने पर किसान पर पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है। अहम है कि जिले में 1 अक्तूबर के आसपास धान की कटाई शुरू हो जाती है। धान को मशीन से काटने के चलते खेत में पराली रह जाती है। इन दिनों धान की पराली जलाने की घटनाएं होती है। पिछले साल भी करीब दस पराली के मामले आए थे। इन दिनों वायु प्रदूषण बढ़ने के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं पशुपालन विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी ने गोशालाओं में पराली अधिक से अधिक एकत्रित करने की सलाह दी है। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने कहा है कि पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उनको होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जा रही है। 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed