फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers are angry over the shortage of DAP and under-weighing of paddy.

Noida News: डीएपी की किल्लत व धान की घटतोली पर भड़के किसान

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over the shortage of DAP and under-weighing of paddy.
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर समस्याओं को लेकर डिप्टी कलेक्टर पीयूष मौर्य को ज्ञापन सौंपते अ​खिल भारत - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
फोटो-18
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर समय से खाद देने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। डीएपी खाद की किल्लत, मंडी में धान की घटतोली, खाद की किल्लत समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर पीयूष रावत को सौंपकर इनके समाधान की मांग उठाई। साथ ही समय से खाद दिलवाने के लिए भी कहा जिससे बुवाई प्रभावित नहीं हो।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। किसान लाइनों में खड़े रहते हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही। उन्होंने मांग की कि डीएपी खाद की आपूर्ति तत्काल की जाए ताकि किसानों की बुवाई प्रभावित न हो। रिजोर ग्राम पंचायत के शहबाजपुर गांव की जर्जर सड़क और नाले की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि जलभराव के कारण गांव में गंदगी फैल रही है जिससे बीमारियां पनप रही हैं। सड़क और नाले की व्यवस्था दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

मंडी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों की धान की खरीद में घटतोली की जा रही है। नकद भुगतान के नाम पर एक से दो प्रतिशत तक की अवैध कटौती हो रही है। मंडी के दोनों गेटों पर लगे धर्मकांटे भी बंद पड़े हैं जिससे किसानों को प्राइवेट कांटों पर तोल करानी पड़ रही है जहां खुलेआम लूट हो रही है। धर्मकांटे तुरंत चालू कराए जाएं व घटतोली पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में खतौनी अंश निर्धारण में हो रही गड़बड़ी का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि लेखपालों को ग्राम स्तर पर भेजकर वहीं समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस दौरान सुरेंद्र शास्त्री, राम किशन यादव, राजपाल सिंह, अरविंद शाक्य, सत्यपाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed