फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers angry over power cut, JE-Lineman taken hostage

Noida News: बिजली कटौती पर भड़के किसान, जेई-लाइनमैन को बंधक बनाया

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over power cut, JE-Lineman taken hostage
बिजली कटौती पर भड़के किसान, जेई-लाइनमैन को बंधक बनाया
विज्ञापन

आठ से 10 घंटे की हो रही कटौती से परेशान हैं लोग, आठ गांवों में यूपीपीसीएल की हो रही है आपूर्ति
-अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को किया शांत, दिया आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22डी में सालारपुर गांव के नजदीक स्थित बिजली उपकेंद्र पर भाकियू अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने निगम के जेई और लाइनमैन को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया तब किसान शांत हुए और कर्मचारियों को बंधकमुक्त किया।

मकनपुर खादर, मकनपुर बांगर, रामपुर, लतीफुर, कादलपुर, मोमदीपुर, अनवरगढ़ आदि गांवों में कई दिन से बिजली आपूर्ति नहीं है। बिना बिजली के भीषण गर्मी में ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। कटौती से परेशान भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान उन्होंने विद्युत निगम के जेई अनिल गौतम व लाइनमैन मुकेश कुमार को बंधक बनाकर अपने पास बैठा लिया। आरोप है कि किसानों को फर्जी तरीके से बिजली बिल भी भेजे जा रहे हैं। जो किसान बिल जमा नहीं कर पाता है, उस पर चोरी का केस लगा दिया जाता है। किसानाे ने निगम के अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। श्यामवीर, मेजर नागर, बिजेंद्र नागर, देवेंद्र नागर जुनेदपुर, प्रमोद भाटी इसेपुर, मनीष दनकौर, वेदपाल शर्मा, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा, विनीत शर्मा, बनारसी लाल शर्मा और मुकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed