फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers affected by rain will get compensation, Deputy Commissioner took stock of damaged crops in villages

बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, उपायुक्त ने गांवों में खराब हुई फसलों का लिया जायजा

Sun, 30 Jan 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers affected by rain will get compensation, Deputy Commissioner took stock of damaged crops in villages
ग्रामीणों के साथ उपायुक्त शक्ति सिंह। - फोटो : Mewat
नूंह। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने इंडरी खंड के गांव सुडाका, उजीना और कैराका आदि गांवों में बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के साथ है और खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाया जाएगा। पिछले दिनों किसानों ने जिला सचिवालय के बाहर बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए धरना दिया था। किसानों को उपायुक्त ने भरोसा दिलाया था की वह स्वयं जाकर गांवों में खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके, इसके लिए सरकार को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश की वजह से काफी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे फसलें नष्ट हो गई हैं। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के साथ उजीना के रास्ते उन्होंने कैराका-सुडाका गांव में दौरा किया। रास्ते में उन्हें किसान भी मिले, जिनसे फसलों के खराबी के साथ-साथ पानी की निकासी को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed