फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer leader attacked with sticks, case on two

किसान नेता पर लाठी-डंडे से हमला, दो पर केस

Tue, 19 Oct 2021 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader attacked with sticks, case on two
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहदरा में सोमवार रात किसान नेता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। घायल को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता नवीन भाटी ने बताया कि ताऊ का बेटा रामवीर भारतीय किसान यूनियन बलराज का जिला उपाध्यक्ष है। सोमवार रात लगभग 9:00 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि गांव निवासी कुछ युवक उसके चालक घनश्याम से मारपीट कर रहे हैं। रामवीर ने इसका विरोध किया तो राजेंद्र व भाई बिजेंद्र ने लाठी-डंडे लेकर उस पर भी हमला कर दिया। इससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस बीच चालक घनश्याम ने मोबाइल से कुछ सेकेंड का वीडियो भी बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस का कहना है कि रामवीर डीजे तेज आवाज में बजाता है। इसका दूसरा पक्ष विरोध करता है। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि डीजे तेज आवाज में बजाने का आरोप निराधार है। एक महीने पहले भी आरोपियों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज में डीजे बजाने के कारण झगड़ा हुआ है। घायल को अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
- अंकुर अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed