{"_id":"601702fc8ebc3e32904d716b","slug":"farm-owner-accused-of-raping-a-minor-arrested-grnoida-news-noi5629953108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Grnoida
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार
दनकौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फरीदाबाद निवासी खेत मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में साजिश रचने वाली पीड़िता की मामी को पहले ही ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
पीड़ित किशोरी के मामा ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नाबालिग भांजी को उसकी भाभी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में काम कराने ले गई थी। जहां भाभी की मिलीभगत से खेत मालिक गजन सिंह निवासी गांव बेला कलां फरीदाबाद ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी मामी ने पुलिस को बताया कि आरोपी गजन उसका प्रेमी है। अक्सर वह उसके घर आता जाता रहता था। घटना से एक दिन पहले ही आरोपी ने नाबालिग भांजी को खेत में काम कराने के बहाने से लेकर आने को कहा था।
साजिश के तहत आरोपी मामी, पीड़िता को अपने साथ ले गई। पीड़िता को आरोपी के हवाले करने के बाद वहां से चली गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागी पीड़िता ने घर पहुंचकर अन्य परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गजन सिंह और मामी के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी गजन सिंह को शनिवार देर रात दनकौर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।