फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family uproar over the death of a young man

मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sat, 01 May 2021 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Family uproar over the death of a young man
नूंह। कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से चरमराई गई हैं। अब तक नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की लापरवाही से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आ चुका है। वहीं, शनिवार को भी फरीदाबाद निवासी 20 वर्षीय आकाश की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे फरीदाबाद के सदल्लापुर निवासी आकाश पुत्र अशोक को सांस लेेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने आकाश को नूंह के नल्हड़ मेडिक ल कॉलेज में भर्ती करा दिया। पूरी रात युवक की तबियत स्थिर बनी रही। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब दस बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा ऑक्सीजन सपोर्ट के अलावा अन्य प्रकार की देखभाल नहीं करने से आकाश की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नल्हड़ चौकी के एसपीओ बलजीत ने बताया कि मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। वहीं, शनिवार की देर शाम को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज निदेशक संगीता ने बताया कि कॉलेज में मरीजों का सही तरह से उपचार किया जा रहा है। अगर इस तरह की लापरवाही है तो जानकारी लेकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed