{"_id":"68e50ba5ae849ba78e0a75b4","slug":"family-members-met-the-station-in-charge-in-the-case-of-a-missing-woman-and-two-children-na-news-c-40-1-smrt1041-110314-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लापता महिला और दो बच्चों के मामले में थाना प्रभारी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लापता महिला और दो बच्चों के मामले में थाना प्रभारी से मिले परिजन
विज्ञापन
मवाना। गांव मखदूमपुर निवासी अजयपाल ने उसकी विवाहित पुत्री और उसके दो बच्चों के लापता होने व किसी अनहोनी की आंशका जताते हुए ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव मखदूमपुर व किशोरपुर के काफी लोगों के साथ गांव मखदूमपुर निवासी अजयपाल थाना प्रभारी पूनम जादौन से मिले। अजयपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शिवानी का विवाह सात वर्ष पूर्व गांव जंधेडी निवासी के साथ हुआ था। उसकी बेटी की उम्र पांच वर्ष व बेटे की उम्र एक वर्ष है। शिवानी का पति आवारा और दबंग किस्म का है। बेटी से कार और चार लाख रुपये की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करता था।
शिवानी के उत्पीड़न में उसके ससुराल वाले भी साथ देते थे। बेटी, धेवती व धेवता चार दिन से लापता हैं। उसे अंदेशा है कि ससुराल वालों ने पुत्री व उसके बच्चों की हत्या कर शवों को कहीं छिपा या जला न दिया है। साथ ही यह भी अंदेशा है कि दामाद ने किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बनाकर शादी कर ली है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।