फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   False ceiling collapses in CMO office.

Noida News: सीएमओ कार्यालय में गिरी फॉल्स सीलिंग

Mon, 14 Sep 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
False ceiling collapses in CMO office.
नोएडा जिला अस्पताल के आठवें फ्लोर में गिरी सीलिंग।
- जिला अस्पताल की आठवीं मंजिल पर है सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की आठवीं मंजिल पर बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सोमवार सुबह फॉल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। सीलिंग गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद कर्मी तुरंत वहां पहुंचे। जहां सिलिंग गिरी थी वहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग जन्म प्रमाण पत्र बनाने और आयुष्मान कार्ड समेत कई कार्याें के लिए आते हैं।


सोमवार सुबह जब अधिकारी पहुंचे तो सिलिंग गिरी हुई थी। कर्मचारियों ने बताया कि आठवीं मंजिल के अन्य हिस्सों में भी फॉल्स सीलिंग की स्थिति खराब है। कई जगह सीलिंग लटकती दिख रही है। ऐसे में किसी अन्य हिस्से में भी सीलिंग गिरने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा अस्पताल के कई टॉयलेट और अन्य स्थानों पर भी साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं होने की शिकायत है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई थी। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed