फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   False bomb alert: Schools were already prepared to deal with the threat

बम की झूठी सूचना : धमकी से निपटने के लिए स्कूल पहले से थे तैयार

Wed, 01 May 2024 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
False bomb alert: Schools were already prepared to deal with the threat
शिक्षा निदेशालय ने बम के खतरों से निपटने और बचाव के लिए हाल ही में जारी किए थे दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बम की धमकी से निपटने के लिए काफी स्कूल पहले से ही तैयार हो गए थे। स्कूलों को पता था कि उन्हें बच्चों को कैसे बाहर निकालना है, कैसे सुरक्षित तरीके से बच्चों को अभिभावकों को सौंपना है। अप्रैल की शुरुआत में भी कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद हरकत में आते हुए शिक्षा निदेशालय ने बम के खतरों से निपटने और स्कूलों को बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। स्कूलों को इन दिशा-निर्देशों का लाभ बुधवार को मिला। कई स्कूलों ने इन पर अमल शुरू कर दिया था।

दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि बम की धमकी मिलने पर सूचना पुलिस को देनी है और न तो खुद घबराना है और न ही बच्चों को घबराने देना है। स्कूलों ने भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आने पर कुछ दिनों पहले ही बच्चों को सुरक्षित एरिया में लाने की योजना बनाई थी। स्कूल परिसर में जहां अनावश्यक वस्तुएं होती हैं, उन्हें हटा दिया गया था। सभी स्कूल में अलग से प्रवेश व निकास की व्यवस्था भी की गई है। कुछ स्कूलों ने केंद्रीयकृत अलार्म प्रणाली को भी स्थापित किया है। काफी स्कूल मॉकड्रिल भी कर चुके थे। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्राचार्य डॉ. सतबीर शर्मा ने बताया कि बीते दिनों आए दिशा-निर्देशों को लेकर स्कूल में चर्चा की गई थी। हमने ऐसी घटना सामने आने पर बच्चों को कैसे सुरक्षित बाहर निकालना है, इसके लिए एक सुरक्षित प्लान बना लिया था। इसका लाभ हमें मिला।
विज्ञापन


बचाव के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश

-किसी बाहरी व्यक्ति का स्कूल में प्रवेश रोकने के लिए व्यवस्था की जाए।

-स्कूल में जहां बम छिपाने की आशंका हो, वहां से अनावश्यक वस्तुओं को हटाया जाए।

-भगदड़ न हो इसके लिए निकास व प्रवेश अलग-अलग हो।

-स्कूल इमारत का ले-आउट हमेशा तैयार रहे, ताकि इमरजेंसी में उसे पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ व बचाव दल के साथ साझा किया जाए।

-सीसीटीवी की मदद से निगरानी व केन्द्रीयकृत अलार्म प्रणाली स्थापित की जाए।

-पुलिस के साथ स्कूल मॉकड्रिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed