{"_id":"6161f7018ebc3e607647cbd9","slug":"fake-ply-was-sold-for-half-the-price-with-a-sticker-of-a-well-known-company-2-arrested-noida-news-noi609559635","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी का स्टीकर लगा आधे दाम में बेचे रहे थे नकली प्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी का स्टीकर लगा आधे दाम में बेचे रहे थे नकली प्लाई
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली प्लाई बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली में पहाड़गंज के मुल्तानी टांडा निवासी प्रभात और अमर कॉलोनी, नांगलोई निवासी दीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-24 कोतवाली में सेंचुरी प्लाई बोर्ड इंडिया लिमिटेड की अधिकृत प्रतिनिधि चेतना खन्ना ने मामला दर्ज कराया था। इसमें कंपनी के नाम का स्टीकर लगाकर नकली प्लाई बेचने की सूचना दी गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शुक्रवार शाम को सेक्टर 33-ए में प्लाई बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने दोनों का इंतजार करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद कैंटर में प्रभात व दीप प्लाई लेकर आ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह साधारण शीट पर सेंचुरी का स्टीकर चस्पा कर आधे दाम में बेचते थे। पुलिस ने काफी संख्या में नकली प्लाई, स्टीकर आदि सामान बरामद किया है।
कंपनी का बताते थे कर्मचारी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर विश्वास दिलाते थे। आरोपी माल बचने और कंपनी से छूट पर सामान मिलने का बहाना बनाकर लोगों को नकली माल बेच रहे थे। इससे संबंधित कंपनी को भी बदनामी मिल रही थी। कंपनी को लगातार लोगों की ओर से शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन
कंपनी का बताते थे कर्मचारी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर विश्वास दिलाते थे। आरोपी माल बचने और कंपनी से छूट पर सामान मिलने का बहाना बनाकर लोगों को नकली माल बेच रहे थे। इससे संबंधित कंपनी को भी बदनामी मिल रही थी। कंपनी को लगातार लोगों की ओर से शिकायतें आ रही थीं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन