फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fake number plate allottee nomadic rider caught

Noida News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा बुलेट सवार आखिर पकड़ा गया

Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
fake number plate allottee nomadic rider caught
फोटो ---
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा बुलेट सवार आखिर पकड़ा गया
- दिल्ली में खड़ी अन्य शख्स की बुलेट का करा चुका चालान, कांस्टेबल होंगे सम्मानित


माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बुलेट चला रहे एक शख्स को यातायात पुलिसकर्मियों ने रविवार को बिसरख हनुमान मंदिर के पास दबोच लिया। आरोपी इस हरकत से दिल्ली में खड़ी एक अन्य शख्स की बुलेट का चालान करा चुका है। शख्स की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी को पकड़ने वाले कांस्टेबल सम्मानित किए जाएंगे।
डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले आकाश यादव ने अपनी बुलेट का चालान होने को लेकर शिकायत की थी। आकाश ने बताया था, फोटो में दिख रहा नंबर उनकी ही बुलेट का है, पर यह उनकी बुलेट नहीं है। जिस दिन चालान हुआ, उस दिन वह नोएडा आए ही नहीं थे। आकाश ने आशंका जताई थी कि कोई अन्य शख्स उनकी बुलेट का नंबर अपनी बुलेट पर लगाकर घूम रहा है। पुलिस ने यह जानकारी सभी यातायात कर्मियों को दी। रविवार को इस मामले में बिसरख हनुमान मंदिर के पास हेड कांस्टेबल आकिल चौधरी और कांस्टेबल संदीप ने आरोपी बुलेट को पकड़ लिया। आरोपी को बिसरख कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाले दोनों यातायात कर्मियों को 500-500 रुपये का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन




-------



अन्य शिकायतों की भी होगी जांच :



शहर की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों से गलत बाइकों के चालान होने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अब इस तरह की सभी शिकायतों की गहनता से जांच की जाएगी। एक मामले के खुलासे के बाद पुलिस को और उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed