फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake inspector who escaped from Goa Police custody arrested from Dehradun

Noida News: गोवा पुलिस की कस्टडी से भागा फर्जी इंस्पेक्टर देहरादून से गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Fake inspector who escaped from Goa Police custody arrested from Dehradun
अपराध शाखा ने गोवा के कारोबारी से 30 लाख वसूलने के आरोप में पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर की थी वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की कस्टडी से भागे फर्जी इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने देहदरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी इमाद खान (33) के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर गोवा के कारोबारी से 30 लाख रुपये वसूले थे। गोवा पुलिस ने इमाद को 19 जून 2024 को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अुनसार, इमाद के देहरादून में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम को भेजकर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यमुना नगर, हरियाणा के कॉलेज से बीकॉम किया था। शुरुआत में उसने अकाउंटेंट की नौकरी की। इस बीच 2023 में रिश्ते का भाई दिल्ली के एक रेस्तरां में शेफ बन गया। इमाद जब भाई के पास आया तो उसकी मुलाकात रेस्तरां चलाने वाली महिला से हुई। महिला ने इमाद की मुलाकात बासित, फैजान, भुवन, यासिर और सलमान से करवाई। महिला ने कहा कि वो मुंबई के एक ऐसे कारोबारी की जानती है तो मोटी रकम दे सकता है। उसे हनीट्रैप में फंसाना होगा। 20 अगस्त 2023 को सभी गोवा के मापूसा एरिया में पहुंचे और दो विला बुक करवाए। यहां कारोबारी को बुलाया गया। इसके बाद इमाद ने फर्जी इंस्पेक्टर बनकर छापा मारा। आरोपियों ने लड़की के साथ कारोबारी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पहले 20 लाख रुपये लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये और वसूल लिए। पुलिस रेस्तरां चलाने वाली महिला, बासित, फैजान, भुवन और यासिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed