{"_id":"602ba76aa04af65c0a1ed1ca","slug":"fake-documents-maker-gang-busted-one-arrested-many-fake-certificates-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, कई फर्जी दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, कई फर्जी दस्तावेज बरामद
Tue, 16 Feb 2021 04:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
नोएडा में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया है। विभिन्न कॉलेजों के फर्जी मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले गिरोह से एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद निवासी अब्दुल समद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कॉलेजों के फर्जी मार्कशीट, वकालत की फर्जी डिग्री, डी फार्मा की फर्जी डिग्री, श्रम मंत्रालय का फर्जी प्रमाण पत्र तथा कोविड-19 की फर्जी जांच रिपोर्ट आदि बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसका एक सहयोगी मौके से भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।