फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake cream manufacturing factory exposed, owner arrested

Noida News: नकली क्रीम बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा, मालिक गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Fake cream manufacturing factory exposed, owner arrested
अपराध शाखा ने गुलाबी बाग में मारा छापा, त्वचा रोग में इस्तेमाल की जाने वाली नकली क्रीम बरामद
विज्ञापन

12वीं पास आरोपी एक साल से बना रहा था नकली कॉस्मेटिक उत्पाद व बेटनोवेट-एन क्रीम
-------------------
68 हजार खाली व 2200 भरी हुईं ट्यूब और अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को त्वचा रोग में इस्तेमाल की जाने वाली नकली क्रीम बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मालिक अवन मूंगा (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में एक साल से फैक्टरी चला रहा था। यहां नकली बेटनोवेट-एन बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौकेसे 68 हजार खाली व 2200 भरी हुईं ट्यूब बरामद की हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह जल्द रुपये कमाने के लिए नकली क्रीम बना रहा था।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि टीम को कुछ माह से खबर मिल रही थी कि कुछ लोग नकली काॅस्मेटिक व दवाइयां बना रहे हैं। ऐसा करके न सिर्फ यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि कॉपीराइट नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। एसीपी उमेश बर्थवाल, इंस्पेक्टर विवेक मलिक व अन्यों की टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच में पता चला कि गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में इसकी फैक्टरी चलाई जा रही है। इसके बाद टीम ने प्लाॅट नंबर-99, गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। यहां से आरोपी अवन को दबोच लिया गया। यहां 57 डिब्बों में नकली बेटनोवेट-एन की खाली ट्यूब, चार डिब्बों में भरी हुईं ट्यूब और अन्य सामान बरामद किया गया। फैक्टरी मालिक नकली बेटनोवेट-एन बनाने के लिए कवर और ट्यूब पर बाहरी दिल्ली में प्रिंटिंग कराता था। 12वीं कक्षा पास अवन परिवार के साथ विष्णु गार्डन में रहता है। शुरुआत में वह अपने भाई के साथ मिलकर बिना नाम से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाता था। बाद में उसने खुद की फैक्टरी खोल ली और कॉस्मेटिक के अलावा नकली दवाइयां भी बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed