फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake coin making factory exposed, two arrested

Noida News: नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Fake coin making factory exposed, two arrested
श्रीराम मंदिर के नकली सिक्के बनाने के लिए दो रंगों कर करते थे इस्तेमाल
विज्ञापन

----
1.70 लाख के नकली सिक्के बरामद, बीस लाख के सिक्के अब तक खपाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने शाहदरा में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा कर आकाश राठौर (27) व सर्वेश यादव (24) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.70 लाख रुपये के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। आरोपी बीस लाख रुपये के नकली सिक्के बाजार में खपा चुके हैं। आरोपी अयोध्या के श्रीराम मंदिर के नकली सिक्के बनाने के लिए दो रंगों का इस्तेमाल करते थे।
स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद को 23 मार्च को मुखबिर के जरिये नकली सिक्कों की ढलाई और आपूर्ति में लिप्त गिरोह की जानकारी मिली। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रसाद व सतवीर सिंह की टीम ने घेराबंदी कर उत्तराखंड एन्क्लेव, बुराड़ी से दोनों पुष्प नगर, बाणगंगा, इंदौर, एमपी निवासी सर्वेश यादव और शाहदरा निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में वह करीब 20 लाख रुपये के नकली सिक्के खपा चुका है। फैक्टरी 20, डी-23 गली नं. 01 मिलन गार्डन, मंडोली, शाहदरा में चल रही थी। नकली सिक्के बनाने के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन

यू-ट्यूब से सीखा काला कारोबार
आकाश आसानी से पैसा कमाना चाहता था, इसलिए उसने यूट्यूब पर सिक्के बनाने की प्रक्रिया सीखी। दिसंबर-2022 में उसने मंडोली, शाहदरा में फैक्टरी खोल ली। उसने कटिंग मशीन, हाइड्रोलिक प्रिंटिंग मशीन, फाइबर लेजर मशीन (डाई) खरीदी। फिर क्षेत्र के स्क्रैप डीलर से लगभग 500 किलोग्राम की आयरन शीट खरीदी और नकली सिक्के बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article