{"_id":"5dfbd6de8ebc3e8792796a3e","slug":"fake-by-running-fake-call-center-five-arrested-grnoida-news-noi480565066","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देकर किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देकर किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Fri, 20 Dec 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
वैभव कृष्ण, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद के सेवा नगर में दबिश देकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस गिरोह सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को कॉल कर लिमिट बढ़ाने व प्वाइंट दिलाने आदि का झांसा देकर ठग रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने एक युवक को ठग कर दोबारा ओटीपी न बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कॉल सेंटर से 17 मोबाइल, 50 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक सीपीयू समेत 11,020 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-73 निवासी अभिषेक गौड़ ने बुधवार को सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक का कहना था कि एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल की और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उससे ओटीपी पूछकर 9999 रुपये निकाल लिए। इसके बाद अभिषेक ने आरोपी को कॉल कर रुपये निकालने पर पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने रुपये भेजने का झांसा देकर दोबारा ओटीपी पूछा और दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
अभिषेक ने बताया कि आरोपी उसे कॉल कर तीसरी बार ओटीपी पूछने लगा और इंकार करने पर आरोपियों ने उसे जान मारने की धमकी दी। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर शास्त्री नगर गाजियाबाद निवासी गिरोह सरगना अजय को बृहस्पतिवार सुबह सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
अजय की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सेवानगर स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने पटेल नगर के रोहित यादव, पंचवटी के अभय सिंह, नीलमणि कॉलोनी के इरशाद और खोड़ा कॉलोनी के किशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आठ माह से ठग रहे थे
एसएसपी के अनुसार, सभी आठ माह से भोले-भाले लोगों को फोन कर ऑफर देने के बहाने ठग रहे थे। पूछताछ के दौरान सरगना अजय ने बताया कि पहले वह लोगों को झांसा देकर खाते में रुपये भेजने के नाम पर ओटीपी पूछते थे। फिर फर्जी तरीके से बनाए गए ओला मनी व पेटीएम खातों में रुपये ट्रांसफर कर लेते थे।