फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake bidders break into the bidding for VIP numbers

Noida News: वीआईपी नंबरों की बोली में फेक बिडरों की सेंधमारी

Thu, 04 Jul 2024 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Fake bidders break into the bidding for VIP numbers
वीआईपी नंबरों की बोली में फेक बिडरों की सेंधमारी
विज्ञापन


- इससे पहले भी कई बार फेक बिडर फेक बोली लगाकर नंबर को खरीद चुके हैं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी 16 ईके सीरीज के वीआईपी नंबरों की बोली में फेक बिडरों ने सेंध लगानी शुरू कर दी है। इस सीरीज के 0001 नंबर के लिए 10 वाहन स्वामियों ने दावेदारी करते हुए 11 लाख रुपये की बोली लगाई है। लेकिन अब तक यह नंबर किसी को आवंटित नहीं किया गया है। बोली ज्यादा होने के कारण जो असली बोलीदाता हैं वह इससे ज्यादा की बोली लगाने से कतरा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि हर बार बोली प्रक्रिया में ऐसा आमतौर पर देखने को मिलता है। यहीं नहीं 0003, 0004 नंबर के लिए भी 10-10 वाहन स्वामियों ने छह से सात लाख रुपये तक की बोली लगाई है।
परिवहन विभाग हर माह 348 नंबरों को वीआईपी श्रेणी में रखकर बोली प्रक्रिया संचालित करता है। नियमानुसार नीलामी के लिए प्रत्येक नंबर पर कम से कम तीन-तीन लोगों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यदि किसी नंबर पर तीन से कम बोलीदाता हैं तो वह नंबर नीलाम नहीं किया जा सकता है। इस बार 25 नंबरों की नीलामी में लोगों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

ऐसा चल रहा है खेल
नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन है। एक ही ग्रुप, परिवार या कंपनी के कई लोग एक ही नंबर पर बोली लगाते हैं। इनमें एक व्यक्ति की बोली अधिक और दूसरों की उससे काफी कम होती है। अंतिम समय में सबसे अधिक बोली लगाने वाला राशि जमा नहीं करता तो दूसरे स्थान वाले को मौका दिया जाता है। यदि वह भी तय समय में राशि जमा नहीं करता तो तीसरे स्थान वाले व्यक्ति को नंबर आवंटित किया जाता है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा ने बताया कि कुछ लचीले नियमों का लोग लाभ उठा रहे हैं। इस संबंध में शासन से बात कर सख्ती कराई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed