फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Facilities increased in Sports Injury Center of Safdarjung Hospital

Noida News: सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में सुविधाएं बढ़ीं

Sat, 11 May 2024 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Facilities increased in Sports Injury Center of Safdarjung Hospital
-06 ऑपरेशन थियेटर में होने लगी सर्जरी, ओटी की संख्या कुल सात हुई
विज्ञापन

-30 सर्जरी होने लगीं रोजाना, चोटिल खिलाड़ियों को नहीं करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में खेल के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ियों के लिए सर्जरी का इंतजार घटकर आधा हो गया है। अभी तक इन मरीजों को सर्जरी के लिए दो से चार माह तक इंतजार करने को कहा जाता था। नए भवन में ऑपरेशन थियेटर की संख्या दोगुनी होने के बाद यह इंतजार घटकर एक माह तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में आपातकालीन में बना ऑपरेशन थियेटर शुरू होने के बाद इसमें कुछ और कमी होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खिलाड़ियों को कंधे, घुटने, कलाई, कोहनी सहित शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोटें लगती हैं। ऐसी घटनाओं में घायल खिलाड़ियों को जल्द ठीक करने के लिए उनकी सर्जरी तक करनी पड़ती है। खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर को नए भवन में अपग्रेड किया गया है। नए भवन में सर्जरी के लिए सात ऑपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं। उद्घाटन के दौरान केवल तीन ओटी में सर्जरी शुरू हो पाई थी, लेकिन समय के साथ तीन अन्य ओटी में भी सर्जरी शुरू हो गई हैं। सेंटर में अब कुल चालू ओटी की संख्या बढ़कर छह हो गई हैं। वहीं आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर को भी जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में निदेशक प्रोफेसर डॉ. दविंदर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में छह ओटी सेवाएं दे रही हैं। जल्द ही आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार की गई ओटी को भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन ओटी के साथ नए भवन में शुरू हुए सेंटर के उद्घाटन के समय प्रति दिन यहां 12 से 15 छोटी बड़ी सर्जरी हो रहीं थीं। मौजूदा समय में सर्जरी की संख्या बढ़कर 25 से 30 तक पहुंच गई हैं। सर्जरी की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों का इंतजार भी चार माह से घटकर एक माह तक आ गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें कुछ और कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
500 मरीज आते हैं ओपीडी में रोजाना
नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में चल रहे ओपीडी में प्रति दिन करीब 500 मरीज इलाज करवाने आते हैं। इनमें खिलाड़ियों के साथ सामान्य लोग भी शामिल हैं। इनमें से करीब 20 फीसदी मरीजों को सर्जरी की जरूरत रहती हैं। इनमें ज्यादातर मरीजों को कंधे, कलाई व दूसरी जगहों पर गंभीर चोट लगी होती हैं। यह सेंटर विशेष रूप से खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर सुविधाओं को विकसित किया गया है।


बॉक्स
इनकी होती है सर्जरी
- जोड़ों की सर्जरी
- घुटने, कलाई, कंधा, कोहनी
बॉक्स
150 बेड की सुविधा है नए सेंटर में
नए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में 150 बेड की सुविधा हैं। सेंटर में अंडर वाटर ट्रेड मिल, थ्री डी मोशन एनालिसिस सहित इलाज के लिए अत्याधुनिक लैब उपलब्ध हैं। इसके अलावा दूसरी आधुनिक मशीन भी यहां पर लगाई गई हैं। इसके अलावा मांसपेशियों से जुड़े मामलों के इलाज के लिए भी सेंटर में विशेष सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed