{"_id":"6637b4b310649b8dec0b339e","slug":"eye-injury-due-to-stone-falling-on-woman-grnoida-news-c-23-1-noi1091-31020-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला के ऊपर पत्थर गिरने से, आंख पर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला के ऊपर पत्थर गिरने से, आंख पर चोट
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला के ऊपर पत्थर गिरने से, आंख पर चोट
-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 4 एवेन्यू सोसाइटी की घटना
-बिना सुरक्षा के काम कराने का आरोप, निवासियों में रोष
-एओए पर पुताई व मरम्मत का टेंडर जारी करने में भी मनमानी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 4 एवेन्यू में रविवार को बालकनी में सामान उठाने पहुंची महिला पत्थर गिरने से घायल हो गई। महिला की आंख के ऊपर गहरी चोट आई है। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि एओए व मेंटेनेंस टीम बिना सुरक्षा उपकरण के मरम्मत का काम करा रहे हैं। निवासियों ने एओए पर पुताई व मरम्मत कार्य का टेंडर जारी करने में मनमानी का आरोप लगाया है और सब रजिस्ट्रार से इसकी शिकायत की है।
निवासियों ने बताया कि पीड़ित महिला टावर-बी में अपने भाई के साथ रहती हैं। भाई किसी काम से बाहर गए थे। रविवार दोपहर महिला बालकनी में कपड़े व अन्य सामान उठाने गई थीं। बालकनी में नेट लगा हुआ है। उसके बावजूद एक पत्थर बालकनी में आकर महिला के ऊपर गिरा। आरोप है कि मेंटेनेंस और एओए से कोई मदद नहीं मिली।
बिना जीबीएम की बैठक के कर दिया गया टेंडर जारीसोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि बिना जीबीएम की बैठक के टेंडर जारी कर दिया गया। जब विरोध हुआ तो समिति बनाई गई। समिति ने कई वेंडर से खर्च का ब्योरा मंगवाया। आरोप है कि एओए ने सभी वेंडर की कोटेशन को अनदेखा कर करीब 92 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। जबकि यहीं काम 50 लाख में हो सकता था। प्राधिकरण और मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
जीबीएम में सहमति के बाद ही जारी किया टेंडर
एओए के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। जीबीयू में सहमति के साथ ही टेंडर जारी किया गया है। कुछ लोगोें को इसकी जानकारी नहीं है। वह गलत प्रचार कर रहे हैं। एओए नियमों के तहत काम कर रही है। वहीं मरम्मत कार्य की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही व्हाटसएप ग्रुप पर भी दी जा रही है। कार्य के दौरान लोगों से बालकनी में नहीं आने की अपील की जा रही है।