फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Expose the international gang duping in the name of sending gifts

गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Expose the international gang duping in the name of sending gifts
नोएडा। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर भारतीय नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक विदेशी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली में रहकर ठगी करने वाले इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महंगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर ठगी करते थे। इनके पास से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस, साइबर व सर्विलांस सेल ने रविवार को दिल्ली के उत्तमनगर इलाके से सेला चिक, बेसिल ओफोमा व टूयो इदरीशा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी अफ्रीकी मूल के हैं और नाइजीरिया व आसपास के देश के रहने वाले हैं। आरोपियों ने दिसंबर में एक महिला के साथ लाखों की ठगी की थी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी सोशल मीडिया पर भारतीय महिलाओं व पुुरुषों के साथ फर्जी नाम बताकर दोस्ती करते थे। जन्मदिन या दोस्ती के नाम पर महंगे गिफ्ट व विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करते थे। आरोपी नोएडा, दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में दर्जनों लोगों से दोस्ती कर ठगी कर चुके हैं। इनके खिलाफ ठगी, पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर फर्जी प्रोफाइल बना लेते थे। इसके बाद खुद को यूके और यूएसए समेत अन्य देशों का नागरिक बताते थे। फिर भारतीय नागरिक को झूठी बातों की जानकारी देकर सहानुभूति पूर्वक उनके बारे में जानकारी ले लेते थे। दोस्ती होने के बाद वह महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देते थे। बताते थे कि कई लाख का गिफ्ट आइटम व विदेशी मुद्रा भेज रहे हैं। बस भारतीय कस्टम ड्यूटी देकर गिफ्ट लेना होगा। फिर इसी गिरोह का दूसरा शातिर कस्टम अधिकारी बन फोन कर भारतीय नागरिकों से पैसे ऐंठ लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएस आर्मी का अधिकारी बनकर डराते थे
कई बार लोग कस्टम ड्यूटी अधिक होने के कारण गिफ्ट लेने से मना कर देते थे। ऐसे लोगों को आरोपी यूएस आर्मी का अधिकारी बनकर डराते थे। अपने व्हाट्सएप डीपी में यूएस आर्मी अधिकारी का फोटो लगाकर बात करते थे और कहते थे कि आपके लिए जो विदेश से गिफ्ट व विदेशी मुद्रा आया है, वह मनी लॉंड्रिंग की श्रेणी में आता है। अगर आप कस्टम ड्यूटी जमा नहीं करेंगे तो आपके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी और जेल जाना होगा। इस डर से कई लोग आरोपियों को पैसे दे देते थे। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिकों से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अफ्रीकी मूल के हैं। विदेशी गिफ्ट के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed