फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Explosion by leaking cylinder fire, six people scorched

लीक सिलेंडर की आग से धमाका, छत फटी, छह झुलसे

Fri, 22 Jan 2021 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Explosion by leaking cylinder fire, six people scorched
पतवाड़ी गांव में सिलेंडर से लगी आग से झुलसी महिलाएं । - फोटो : Grnoida
लीक सिलिंडर की आग से धमाका, छह लोग झुलसे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पतवाड़ी गांव के एक मकान में बृहस्पतिवार सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाने के दौरान आग लगने से धमाका हो गया। इससे छत फट गई और दो महिलाएं, एक युवती व तीन बच्चे झुलस गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झुलसे सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें पांच को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन एक महिला अभी अस्पताल में भर्ती है।

पतवाड़ी गांव निवासी सपा नेता जय यादव ने बताया कि गांव में मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी लक्ष्मण और उसके परिजन पप्पू यादव के मकान में रहते हैं। एक कमरे में ही गैस आदि रखकर रसोई बना रखी है। रात में सिलिंडर लीक हो गया था। सर्दी के कारण कमरा बंद होने से गैस बाहर नहीं निकली। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लक्ष्मण की पत्नी रूबी (25) ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई। अचानक धमाके के साथ कमरे में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत भी फट गई। हादसे में रूबी, बेटा लव (4) व जिगर (8) और रिश्तेदार चांदनी (20), मुस्कान (18), गुड्डू (4) झुलस गए। सभी को बिसरख के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि रूबी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed