फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Experts gave information in technical sessions

Noida News: तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Fri, 13 Feb 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Experts gave information in technical sessions
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जारी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने शोध निष्कर्ष साझा करते हुए नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मेलन के लिए 2,300 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए हैं, जो वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान में आधुनिक शोध की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं। सम्मेलन में मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो. वाई यी लियोंग ने वैश्विक शोध रुझानों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा आईआईआईटी इलाहाबाद के प्रो. अखिलेश तिवारी, आईआईटी कानपुर के प्रो. निश्चल के. वर्मा, डीन अकादमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय, कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह, जनरल चेयर प्रो. एमए अंसारी, कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. कीर्ति पाल, कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी डॉ. निधि सिंह और डॉ. इंद्रजीत सिंह सहित कई शिक्षाविद् और शोधकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed