फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Executive Engineer reprimanded for not displaying micro plan

Noida News: माइक्रो प्लान प्रदर्शित नहीं करने पर अधिशासी अभियंता को फटकार

Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer reprimanded for not displaying micro plan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैराना। डीएम ने ऊंचागांव में पीएसी बटालियन के आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो प्लान प्रदर्शन नहीं करने और निरीक्षण रिपोर्ट नहीं दिखाने पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

बुधवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान ने 233.45 करोड़ की लागत से ऊंचागांव में बन रहे पीएसी बटालियन के निर्माणाधीन आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर डीएम ने संबंधित से निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान बताया गया कि 16 अगस्त 2024 से निर्माण प्रारंभ हुआ था और इसे 15 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिल्डिंग वाइज माइक्रोप्लान का डिस्प्ले, मैटेरियल सप्लाई चार्ट तथा बिल्डिंग वाइज पीएमसी द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यादायी संस्था निर्माण खंड (भवन) सहारनपुर के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने बिल्डिंग वाइज माइक्रो प्लान प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने टाइप ए, टाइप बी1, इनडोर जिम म्यूजियम जी प्लस थ्री बिल्डिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टाइप ए व इनडोर जिम म्यूजियम जी प्लस थ्री बिल्डिंग में रिबाउंड हैमर मशीन से पीडब्ल्यूडी शामली के अधिकारियों से कंक्रीट की स्ट्रैंथ चैक कराई, जोकि मानक के अनुसार सही पाई गई। डीएम ने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि खामियों को सुधारें तथा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समय से पूरा किया जाए। उन्होंने बिल्डिंग की टेस्ट रिपोर्ट, मैटेरियल रिपोर्ट, थर्ड पार्टी रिपोर्ट आदि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम निधि भारद्वाज, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. हरेंद्र, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed