फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exciting matches on the second day of DAV National Games

Noida News: डीएवी राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Sun, 11 Jan 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Exciting matches on the second day of DAV National Games
- बैडमिंटन, कुश्ती, योगासन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। डीएवी राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की गईं। बैडमिंटन बालिका वर्ग के अंडर-14 में गुजरात ने स्वर्ण, दिल्ली ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश पहले, झारखंड दूसरे और हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती बालिका वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में झारखंड ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा क्रमश : दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। योगासन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी लय और संतुलन से दर्शकों को प्रभावित किया। तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed