फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exchange of ANM in the case of neonatal death

Noida News: नवजात की मौत के मामले में एएनएम का तबादला

Fri, 14 Nov 2025 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Exchange of ANM in the case of neonatal death
प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वस्थ्य विभाग ने एएनएम कुसुमलता का तबादला सहपऊ कर दिया गया है। आशा कार्यकर्ता महेंद्री और संगिनी राधा को चेतावनी पत्र जारी करते हुए कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आशा के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहरई निवासी खजान सिंह ने चार दिन पूर्व कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी पुत्रवधू अंजू के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत चार नवंबर को करील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जबरन प्रसव के प्रयास के कारण हो गई थी। उन्होंने एएनएम, आशा कार्यकर्ता व संगिनी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि एक संगिनी का सादाबाद-मुरसान मार्ग पर निजी अस्पताल चलता है, जो कि सीएचसी से कुछ ही दूरी पर है। संगिनी मरीजों को फुसलाकर वहां ले जाती है, उनसे अवैध वसूली करती है और सरकारी दवाओं से उनका उपचार करती है। खजान सिंह का कहना है कि चार नवंबर की दोपहर उनकी पुत्रवधू अंजू को प्रसव पीड़ा हुई थी। गांव की आशा ने एंबुलेंस बुलाई और अंजू को मुरसान सीएचसी ले जाया गया, लेकिन अंजू को एंबुलेंस से नहीं उतारा गया और उसी एंबुलेंस से करील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करील पीएचसी पर संगिनी और एएनएम ने जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया, जिससे उनकी पुत्रवधू के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। प्रभारी सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि एएनएम का तबादला सहपऊ सीएचसी पर कर दिया गया है, जबकि संगिनी और आशा कार्यकर्ता को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed