फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Excellent performance by the teams of Meerut, Varanasi, Lucknow and Bareilly zones

Noida News: मेरठ, वाराणसी, लखनऊ और बरेली जोन की टीमों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 14 Nov 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Excellent performance by the teams of Meerut, Varanasi, Lucknow and Bareilly zones
यूपी पुलिस वॉलीबॉल व सेपक टकरा प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस के खेल मैदान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2025 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने किया। मेरठ, वाराणसी, लखनऊ और बरेली जोन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले दिन वॉलीबॉल के उद्घाटन मुकाबले में मेरठ जोन ने कानपुर जोन को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। बाद में खेले गए एक अन्य मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-0 से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई। महिला वर्ग में भी पहले ही दिन रोमांच देखने को मिला। मेरठ ने गोरखपुर को 2-0 से हराया, वहीं वाराणसी ने प्रयागराज पर एकतरफा जीत दर्ज की। इसके अलावा लखनऊ जोन ने बरेली को मात दी, जबकि कानपुर ने आगरा को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

सेपक टकरा के पुरुष वर्ग में क्वाड इवेंट के उद्घाटन मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने बरेली जोन को 2-0 से हराकर बढ़त बनाई। इसके बाद क्वाड और डबल्स के लीग मैच कराए गए। शनिवार को क्वाड और डबल्स के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल के साथ रेगु इवेंट के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में सेपक टकरा के मुकाबलों की शुरुआत वाराणसी और कानपुर के मैच से हुई, जिसमें वाराणसी ने 2-0 से जीत दर्ज की। आठ टीमों के प्रतिभाग करने के कारण पहले क्वार्टर फाइनल खेले गए। इसके बाद सेमीफाइनल में लखनऊ ने गोरखपुर को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला बरेली जोन से हुआ। फाइनल में लखनऊ जोन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बरेली को 2-0 से हराया और सेपक टकरा महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) व आयोजन सचिव अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त (लाइन) सह-आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीन रंजन और सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) राकेश प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक नापु सुनील भारद्वाज और मुख्य आरक्षी सुभाष पांचाल ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed