फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every lump on the breast is not cancer, vigilance is necessary

Noida News: स्तन पर हर गांठ कैंसर नहीं, सतर्कता जरूरी

Mon, 18 Mar 2024 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Every lump on the breast is not cancer, vigilance is necessary
-देश में कुल कैंसर का 25 फीसदी मामला स्तन कैंसर से जुड़ा
विज्ञापन

-70 फीसदी मामले देरी से आते हैं पकड़ में, बढ़ जाती है समस्या
-आरएमएल के रेडियोलॉजी विभाग के सम्मेलन में हुई गहन चर्चा
-------------
-एम्स सहित दूसरे अस्पतालों से आए विशेषज्ञों ने रखी बीमारी पर राय
-महिलाओं में स्तन, ओवरी और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा
-स्क्रीनिंग के लिए आरएमएल में विशेष क्लीनिक शुरू, मरीजों को फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिलाओं के स्तन पर होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी तरह की गांठ होने पर सचेत जरूर हो जाना चाहिए। यह भविष्य में बड़े रोग का संकेत है। ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए। देखने में आया है कि महिलाएं गंभीर लक्षणों को भी नजरअंदाज कर देती है। महिलाओं में होने वाले स्तन, ओवरी और सर्वाइकल कैंसर के 70 फीसदी मामले गंभीर स्टेज में पकड़ में आ रहे हैं। यह इलाज को जटिल बना देते हैं। ऐसे में कई महिलाओं की मौत तक हो जाती है।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग ने कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रेडियोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. शिबानी मेहरा ने कहा कि देश में जितने भी प्रकार के कैंसर हैं। उसमें 25 फीसदी स्तन कैंसर है। इसके बाद 19 फीसदी सर्वाइकल कैंसर और 12 फीसदी ओवरी कैंसर है। यह बड़ा नंबर है। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं लक्षणों को नजरअंदाज करती है। जबकि इस तरह के कैंसर की रोकथाम आसान है। सामान्य जांच से भी इन्हें पकड़ा जा सकता है। शुरुआती दौर में आने से आसानी से इलाज संभव है।
विज्ञापन

बॉक्स
7 साल में कैंसर के मरीजों की 12 साल तक घटी उम्र
डॉ. मेहरा ने कहा कि पिछले सात साल में कैंसर के मरीजों की उम्र घटी है। पहले 40 साल तक की महिलाओं में कैंसर के मामले ज्यादा दिख रहे थे। जबकि अब 28 साल की उम्र में भी ऐसे मामले आ रहे हैं। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
शुरू हुआ विशेष क्लीनिक
आरएमएल अस्पताल में महिलाओं में होने वाले कैंसर की जांच के लिए विशेष क्लीनिक शुरू हुआ है। इसमें जांच के लिए गायनी विभाग से महिलाओं को भेजा जाएगा। इनमें सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग होगी। समय के साथ सुविधा को बढ़ाया जाएगा।


बॉक्स
40 के बाद जांच कराएं महिलाएं
एम्स के रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. स्मृति हरी ने कहा कि 40 के बाद हर महिला को जांच करवानी चाहिए। महिलाओं के स्तन पर होने वाली कोई भी गांठ कैंसर नहीं होती। यह पानी की गांठ, खून का थक्का चोट लगने के बाद गांठ, दूध पिलाने के बाद भी गांठ भी हो सकती है। हालांकि यदि किसी भी प्रकार की गांठ महसूस होती है तो डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए। ऐसा देखा गया है कि 10 फीसदी मामले में कैंसर पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed