फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even star campaigners could not set the stage of Congress

स्टार प्रचारक भी नहीं लगा सके कांग्रेस की नैया पार

Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Even star campaigners could not set the stage of Congress
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर इस बार कांग्रेस का बुरा हाल रहा। कांग्रेस को पूर्व के विधानसभा चुनावों से भी कम वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे कई स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। आलम यह है कि जेवर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 3200 वोट ही मिले हैं।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन तक नोएडा और दादरी में रहे थे। पहले दिन उन्होंने नोएडा में प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगे थे, जबकि दूसरे दिन दादरी सीट के प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के लिए वोट मांगे थे। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज भी हुआ था। 3 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी दादरी पहुंची थीं। जेवर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रचार किया था। इनके अलावा भी कई स्टार प्रचारक जिले में पहुंचे थे, लेकिन यहां के मतदाताओं पर छाप नहीं छोड़ सके, बल्कि इस बार पार्टी का वोट बैंक और कम हो गया है। नोएडा प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को 13494 वोट मिले हैं, जबकि इस सीट पर वर्ष 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी को 25,482 और वर्ष 2014 में 17,212 मत मिले थे। सबसे बुरा हाल जेवर सीट पर हुआ है। यहां वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 58,024 वोट मिले थे, लेकिन इस बार केवल 3200 वोट मिले हैं। दादरी सीट पर प्रत्याशी दीपक भाटी को 5393 वोट मिले हैं, जबकि वर्ष 2017 में कांग्रेस को 39975 और वर्ष 2012 के चुनाव में 37764 वोट मिले थे।
विज्ञापन

खरीदारों का विश्वास नहीं जीत सके अन्नू खान
फ्लैट खरीदारों के संगठन नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने भी दादरी सीट से चुनाव लड़ा था। फ्लैट खरीदारों को उनका हक दिलाने के लिए वे चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन फ्लैट खरीदारों ने ही उन्हें अनदेखा कर दिया। अन्नू को केवल 287 वोट मिले, जबकि ग्रेनो वेस्ट में हजारों की संख्या में फ्लैट खरीदार रहते है। यहां 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों के गांव में भी भाजपा ने मारी बाजी
दादरी सीट के दो प्रत्याशी बिसरख गांव के निवासी हैं। इनमें एक बसपा के मनवीर भाटी और दूसरे कांग्रेस के दीपक भाटी हैं। दो प्रमुख दलों के प्रत्याशी होने के बाद भी भाजपा ने यहां पर बाजी मारी है। हालांकि, बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी को गांव में सबसे अधिक 1676 वोट मिले हैं जबकि दीपक भाटी को 263 वोट मिले हैं। इन दोनों के बीच भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर 1131 वोट प्राप्त करने में सफल रहे हैं। सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी को बिसरख गांव में 314 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed