{"_id":"699c5cb88306430c9105b4d0","slug":"even-ots-did-not-compensate-the-corporation-could-only-recover-rs-50-crore-noida-news-c-1-noi1095-3983036-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओटीएस से भी भरपाई नहीं, सिर्फ 50 करोड़ ही वसूल सका निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओटीएस से भी भरपाई नहीं, सिर्फ 50 करोड़ ही वसूल सका निगम
विज्ञापन
दिसंबर में शुरू हुई थी एकमुश्त समाधान योजना, 141 करोड़ अब भी उपभोक्ताओं पर बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस योजना) निगम को खासा लाभ न दिला सकी। बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए बीते साल दिसंबर में शुरू हुई इस योजना से निगम सिर्फ 50 करोड़ का राजस्व ही वसूल सका। अब भी विद्युत निगम के 141 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद उपभोक्ताओं से राजस्व वसूलने में निगम नाकाम रहा। बता दें कि फरवरी के अंत में योजना समाप्त हो जाएगी।
निगम के अनुसार, 48 हजार उपभोक्ताओं पर 191 करोड़ रुपये बकाया थे। इसे योजना के तहत वसूला जाना था। इसके लिए निगम ने बिजलीघर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर भी लगाए। तमाम प्रयासों के बाद भी निगम को 50 करोड़ का राजस्व ही प्राप्त हो सका। शेष 141 करोड़ रुपये अभी भी उपभोक्ताओं पर बकाया हैं। अब योजना खत्म होने में केवल कुछ ही दिन हैं, ऐसे में निगम को इस बार फिर नुकसान झेलना पड़ेगा। निगम के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बकायेदार हैं।
-- -- -- -
क्या है ओटीएस
उपभोक्ता बिजली का तो इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन समय पर उसका बिल जमा नहीं करते। जिससे निगम को आर्थिक नुकसान होता है। इसे पूरा करने के लिए विद्युत निगम यह योजना को शुरू किया था। इसके तहत बकाया जमा करने पर विभिन्न श्रेणी के आधार पर उपभोक्ताओं को छूट भी दी जाती है।
विज्ञापन
-- --
ओटीएस के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं से पचास करोड़ रुपये का राजजस्व वसूला जा चुका है। कई क्षेत्रों में अभी भी शिविर लगाए जा रहे हैं।
-संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता विद्युत निगम।