{"_id":"627fece769be663b7c7634ab","slug":"even-after-two-days-the-accused-of-gang-rape-were-not-arrested-noida-news-noi648591847","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
पलवल। छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीन आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर विरोध करने पर मारपीट की थी। गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रा के परिवार में डर बना हुआ है। आरोपियों के परिजन निरंतर पीड़िता पर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। वहीं डर की वजह से छात्रा स्कूल भी नहीं जा रही है।
दरअसल, गदपुरी थाना अंतर्गत 12 मई की सुबह घर से स्कूल जाते समय पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने छात्रा का मुंह दबा लिया और बाइक पर बिठाकर खेतों में ले गए। तीनों युवकों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद छात्रा को शमशान घाट वाले रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को लेकर छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
पीडिता का कहना है कि आरोपियों के मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा मुकदमा वापस न लेने पर धमकी दे रहे हैं। घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों के घर तक नहीं आई है।
विज्ञापन
डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया है कि वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों आरोपियों को मोबाइल फोन भी ट्रेसिंग पर लगाए गए हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।