{"_id":"686148e48a792d3a4e0dab9f","slug":"even-after-spending-125-crores-noida-news-c-1-gnd1002-3112425-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सवा सौ करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं मिल रही निर्बाध आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सवा सौ करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं मिल रही निर्बाध आपूर्ति
विज्ञापन
-विद्युत निगम ने बिजनेस प्लान के तहत खर्च किए सवा सौ करोड़, परंतु कटौती जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम द्वारा गत वित्त वर्ष में बिजली ढांचे को सशक्त बनाने के लिए सवा सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए। बिजनेस प्लान समेत अन्य योजनाओं के लिए यह राशि खर्च की गई। ताकि गर्मी और बारिश में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। परंतु गर्मी और बारिश में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस रविवार को भी अवकाश के दिन उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे तक कटौती झेलनी पड़ रही है।
विद्युत निगम द्वारा गत वर्ष 2024-25 में बिजनेस प्लान के तहत 115 करोड़ रुपये के कार्य किए गए। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत करीब 10 करोड़ रुपये के भी कार्य कराए गए थे। इनमें बिजली ढ़ांचे को मजबूत करने के कार्य किए गए। बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर बिजली लाइन को सुदृढ़ करने और क्षमता वृद्धि करना, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और संख्या बढ़ाना, जर्जर बिजली के खंभों को बदलना आदि कार्य शामिल रहा। इनका शेष कार्य अभी अंतिम चरण में है। उस वक्त विद्युत निगम ने दावा किया था कि आगामी गर्मी और बारिश में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी। इसके लिए अभी से कार्य शुरू कर दिए गए है। सभी कार्य भी 31 मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। परंतु अभी भी कुछ कार्य शेष बचे हुए है। इसके साथ ही अब गर्मी और बारिश में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। मुख्य अभियंता एसके जैन का कहना है कि पिछले वर्ष जारी हुए टेंडरों के अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए है। शेष बचे हुए काम भी जल्द पूरे लिए जाएंगे।