{"_id":"68dc0eb14492ba92330b2c38","slug":"even-after-receiving-the-mini-buses-noida-news-c-23-1-lko1064-76914-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिनी बसें मिलने के बाद भी नहीं चलीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिनी बसें मिलने के बाद भी नहीं चलीं, यात्री परेशान
विज्ञापन
-लोगों को अधिक किराया देकर ऑटो समेत अन्य वाहनों से करना पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लोकल रूटों पर चलाने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिली दस बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। बसें नहीं होने पर यात्री परेशान है। सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण अधिक किराया देकर ऑटो समेत निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। बसों का संचालन जल्द कराने की मांग की जा रही है।
जिले के देहात के रूटों को शहर से जोड़ने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को दस मिनी बसें मिलीं है। एक माह का समय बीत चुका है। बसों को रूटों पर नहीं उतारा है। अभी तक बसें नोएडा डिपो में खड़ी है। जिले के दस रूटों पर बसों का संचालन होना है। एक माह से अधिकारी परमिट लेने की प्रक्रिया बता रहे है। इन बसों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दादरी, जारचा, रबुपुरा, दनकौर, जेवर समेत स्थानों के लिए चलाया जाना है। इन स्थानों के लिए अभी तक बसों की सुविधा नहीं है। यात्रियों को निजी वाहन या कैब से यात्रा करनी पड़ रही है। जिसमें सार्वजनिक बसों की तुलना में दो से तीन गुना तक किराया देना होता है।
दादरी निवासी जयवीर का कहना है कि मिनी बसें मिलने के बाद उनको नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए सुविधा मिलने की उम्मीद बनी थी। एक माह से बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कब से संचालन होगा इसको लेकर भी अधिकारी चुप्पी साधे है। एआरएम ग्रेटर नोएडा अनिल कुमार ने बताया कि मिनी बसों के संचालन के लिए परमिट और रूट निर्धारण का काम चल रहा है। परमिट मिलने पर बस का संचालन शुरू हो जाएगा।