फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after interrogation of 45 suspects, police hands free

45 संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 05 Sep 2020 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Even after interrogation of 45 suspects, police hands free
45 संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 में रहने वाले व कानपुर में तैनात एलआईसी के चीफ इंजीनियर के बेटे अक्षय कालरा पर हमला कर क्रेटा कार लूट के मामले में 45 संदिग्धों से पूछताछ और 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं पुलिस को पूरा अंदेशा है कि गाजियाबाद के बदमाशों ने वारदात की है। उनके तार बुलंदशहर से जुडे़ हैं। इसलिए 4 टीमें दोनों जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की थी, उन्हें मालूम था कि छात्र अक्सर रात में बाहर निकलता है।
बुधवार देररात रात एमिटी यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र अक्षय कालरा पर हमला कर बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हमले में अक्षय के सिर-माथे पर गंभीर चोटें आई हैं। दो दिन बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल से लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे व गाजियाबाद जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की वजह से पुलिस की जांच गाजियाबाद से आगे नहीं बढ़ पा रही है। चार टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने गौरव चंदेल हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी आशु की गिरफ्तारी के लिए भी कई जगह दबिश दी है लेकिन उसका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को अंदेशा है कि आशु जाट का गिरोह ही इस तरह की घटनाआें को अंजाम देता है।
विज्ञापन

हालत में सुधार नहीं, सिर की सर्जरी होगी
गंभीर घायल अक्षय अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। बताया जा रहा है कि गहरी चोट को देखते हुए उसके सिर की सर्जरी की जाएगी। लेकिन सर्जरी तभी शुरू की जा सकती है जब अक्षय का बुखार उतर जाए और बीपी सामान्य हो। डॉक्टर इसी इंतजार में है। वहीं बताया जा रहा है कि छात्र को थैलेसीमिया की आनुवांशिक बीमारी है। तीन दिन पूर्व उसकी ब्लड ट्रांसफ्यूजन थेरेपी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट या पत्थर से हमला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्षय पर हमला पिस्टल की बट से नहीं बल्कि ईंट या पत्थर से किया गया था। चालक की साइट से ही हमला हुआ था। पुलिस का कहना है कि गली-मोहल्ले के बदमाश इस तरह से हमला करते हैं। कई बार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए पुलिस खोड़ा, बिशनपुरा, विजयनगर आदि स्थानों के बदमाशों पर भी नजर रख रही है।
काले रंग की कार संदेह के घेरे में
लूटी गई क्रेटा कार सेक्टर-62 के आगे गई तो सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की कार भी उसके साथ ही जाती नजर आ रही है। पुलिस को काफी दूर तक दोनों कारों के फुटेज एक साथ मिले हैं। इससे अंदेशा है कि काले रंग की कार बदमाशों की हो सकती है। कार की नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की गई है, इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक करीब 45 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ और 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा चुकी है। अभी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
राजेश एस, डीसीपी नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed