फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after 5 days no clues in murder case

5 दिन बाद भी नहीं लगा हत्यारों का पता

Sat, 08 Feb 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Even after 5 days no clues in murder case
पुन्हाना। सेवा भारती व स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद राम सोनी के हत्यारों का पता पुलिस पांचवें दिन बाद भी नहीं लगा पाई है। इससे शहर के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज संघर्ष कमेटी के लोग शनिवार को पुन्हाना डीएसपी से मिले। अगले दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संघर्ष कमेटी ने इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लेने के लिए महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी के सदस्य धर्मबीर सैनी, पूर्व नपा प्रधान समसुद्दीन, पूर्व प्रधान कपूर चंद गोयल, नपा उपाध्यक्ष बलराज सिंगला, व्यापार मडल के प्रधान लक्ष्मीनारायण मंगला, जसबीर पांचाल, लालाराम भारद्वाज, सुभाष सोनी, पवन सोनी सहित अन्य सदस्यों ने शनिवार को पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार से मुलाकात की। वहीं डीएसपी ने कमेटी के लोगों को आश्वासन दिया कि जांच सही दिशा में चल रही है जल्द ही आरोपी पुलिस को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन

4 फरवरी को देर शाम पुन्हाना निवासी गोविंद राम सोनी दुकान बंद कर अपने घर पर जा रहे थे। जिनकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर उनका आभूषणों व नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी नूंह संगीता कालिया भी मौके पर पहुंची थी और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तीन टीमें गठित की थी। शहर के लोगों ने दो दिन तक विरोध के चलते बाजार बंद रखा था। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले को सुलझाने में पुलिस की तीन टीमें पूरी मेहनत कर रही हैं। उनका कहना है कि जांच गहराई से की जा रही है। हत्या के मामले में कोई निर्दोष न फंसे इसका खास ध्यान रखा जा रहा है इसलिए जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed