फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after 36 hours the investigating agencies did not get the spot, one arrested

36 घंटे बाद भी जांच एजेंसियों को नहीं मिला घटनास्थल, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours the investigating agencies did not get the spot, one arrested
जेवर में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का फरार आरोपी महेंद्र। - फोटो : Grnoida
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला (55) से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में सोमवार को एक आरोपी देवदत्त (36) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, नामजद मुख्य आरोपी महेंद्र (28) अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं, घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस, डॉग स्कवॉड और फोरेंसिक टीम महिला के साथ हुई दरिंदगी के घटनास्थल तय नहीं कर पाई है। जांच में जुटी टीमों को अब महिला के स्वस्थ होकर लौटने के बाद स्वयं घटनास्थल बताने का इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस व भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जेवर क्षेत्र के गांव में रविवार को दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मुख्य आरोपी गांव के ही महेन्द्र (28 वर्ष) सहित उसके तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें गठित की गई हैं। सोमवार शाम को पुलिस ने देवदत्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पीड़ित महिला ने पकड़े गए आरोपी का फोटो पहचान लिया है, इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया है। रविवार रात और सोमवार दिनभर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक विभाग की टीम महिला की बताई हुई जगहों पर परिजन को साथ लेकर घटना स्थल को तलाशने में जुटी रही लेकिन सोमवार शाम तक घटना स्थल तय नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

महिला ने जिस जगह को घटनास्थल बताया, वहां भरा है पानी
पीड़िता के परिजनों ने फोन पर वहां मौजूद परिजनों से रविवार को घटना स्थल की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जिसमें परिजनों को बहुत ज्यादा न बताते हुए एक जगह का नाम बताया उस जगह पुलिस और परिजन पहुंचे तो पानी भरा हुआ था। जिसके बाद सोमवार सुबह भी पीड़िता से घटना स्थल की जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नही लग सका। अब पुलिस व जांच एजेंसियों के महिला के स्वस्थ्य होकर लौटने का इंतजार है, जिससे घटना स्थल को तलाशा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से अधिक लोगों से की पूछताछ
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र नशे का आदी है। वह गांव में मजदूरी करता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी के संपर्क में आए सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो पुलिस सोमवार शाम तक गांव के करीब 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
घटनास्थल की तलाश में लगी पुलिस जब गांव के पास जंगलों में छानबीन कर रही थी। यहीं रजवाहे के पास एक बाग में पेड़ की टहनी में फंदे पर लटका एक युवक का शव पुलिस को मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस इस युवक की मौत का घटना से कोई संबंध तो नहीं है।
पंखुड़ी पाठक के नेतृत्व में परिजन से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक के नेतृत्व में सोमवार दोपहर एक प्रतिनिधिमंडल महिला के परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया की पीड़िता के लहूलुहान हालत में घर पहुंचने और पुलिस शिकायत करने के 1.5 घंटे बाद तक पुलिस गांव नहीं पहुंची थी। इतनी गंभीर अवस्था में भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और परिवार जनों को गाड़ी का इंतजाम कर स्वयं नोएडा जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, जेवर भाजपा की ओर से मोअज्जम खान पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

55 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी महेंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed