फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after 20 years, the problem of waterlogging has not been resolved in Ecotech-3

Noida News: इकोटेक-3 में 20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ जलभराव का समाधान

Mon, 11 Aug 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Even after 20 years, the problem of waterlogging has not been resolved in Ecotech-3
फोटो:
विज्ञापन

- इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) ने समस्या पर प्राधिकरण की एसीईओ से की मुलाकात
- पिछले साल 5 करोड़ की लागत से तैयार किया था नाला, जिसको मुख्य ड्रेन से नहीं जोड़ा जा सका
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) ने सोमवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या को लेकर प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल से सेक्टर के उद्यमी जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। आज तक प्राधिकरण इसका समाधान नहीं कर सका है।


आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां हैं। जलभराव की वजह से सेक्टर की सड़कें तालाब बन जाती हैं। हर बारिश में एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। हाल ही की बारिश में कई औद्योगिक इकाइयों में भी पानी भर गया था। इससे उद्यमियों को काफी खासा नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले साल 5 करोड़ की लागत से नाला भी तैयार किया गया, लेकिन उसको मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया। वहीं एसीईओ ने उद्यमियों को बताया कि दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड के दोनों तरफ ड्रेन बनकर तैयार है। जल्द ही सेक्टर के नाले को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पीके तिवारी, उपाध्यक्ष एचएन शुक्ला, उपाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला और सेक्टर सचिव गगन धीमान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed