{"_id":"67891d766b003ff83b0c4559","slug":"even-actors-are-not-safe-in-double-engine-government-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1011-76265-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार में अभिनेता भी सुरक्षित नहीं : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार में अभिनेता भी सुरक्षित नहीं : केजरीवाल
विज्ञापन
आप संयोजक ने कहा- भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अभिनेता भी सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी की सुरक्षा तो दूर की बात है। सलमान खान के घर गोलीबारी व बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला बताता है कि भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। केंद्र सरकार दिल्ली को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है। यहां रोज हत्याएं हो रही हैं, व्यापारियों को वसूली की धमकी आ रही है।
पार्टी मुख्यालय में केजरीवाल ने कहा कि हम सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं, लेकिन यह बेहद चिंता की बात है। सैफ पर हमले ने राज्य व केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा किया है। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती और शूट आउट के आदेश दे रहा है।भाजपा न केवल लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, बल्कि देश की सीमाओं की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। रोहिंग्या सीमा पार कर आ रहे हैं। अगर बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही है तो इस्तीफा देना चाहिए। किसी भी सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी अपने बॉर्डर की सुरक्षा करनी होती है।