फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eunuch guru attacked

किन्नर गुरु पर हमले का प्रयास

Fri, 02 Oct 2020 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eunuch guru attacked
नोएडा। सेक्टर-122 में निवासी किन्नर गुरु पर दिल्ली में रहने वाले दूसरे किन्नर ने तमंचे से हमला का प्रयास किया। किन्नर गुरु के शोर मचाने के बाद आरोपी तमंचा लहराते फरार हो गए। आरोपी किन्नर ने पीड़ित को तमंचा में गोली डालते हुए जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो व्हाट्स एप किया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किन्नर गुरु की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-122 निवासी साहिबा किन्नर अन्य किन्नरों के साथ रहती है। वह किन्नरों की गुरु है। बुधवार दोपहर बाद साहिबा अपने चेलों के साथ अपने सेक्टर 63ए इलाके में घूम रही थी। सभी जहांगीरपुरी दिल्ली का निवासी काजल किन्नर अन्य लोगों के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि काजल किन्नर व उसके सहयोगियों ने साहिबा के साथ बदसलूकी की और तमंचे से हमले का प्रयास किया। साहिबा के शोर मचाने पर आरोपी और उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में आरोपी पक्ष की तरफ से एक वीडियो व्हाट्स एप पर साहिबा को भेजा गया जिसमें उसे मारने की धमकी दी गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर को साहिबा किन्नर के नेतृत्व में अन्य किन्नर कोतवाली फेज-3 पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले भी 27 दिसंबर 2018 को साहिबा किन्नर के सेक्टर-122 स्थित घर में डकैती की वारदात हुई थी। इसमें आरोपी साधु बनकर ढोलक बजाते हुए उसके घर में पहुंचे थे और साहिबा के चेले को चाकू मारकर घायल कर दिया था और लाखों की लूट कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed