{"_id":"668422fd10a3ba87ba0171df","slug":"ethylene-oxide-not-found-in-spices-being-made-in-noida-greno-noida-news-c-23-1-vns1013-34469-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा-ग्रेनो में बन रहे मसालों में नहीं मिला एथीलीन ऑक्साइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा-ग्रेनो में बन रहे मसालों में नहीं मिला एथीलीन ऑक्साइड
विज्ञापन
खाद्य विभाग की जांच में 10 मसालों को मिली क्लीन चिट
हांगकांग व सिंगापुर में कुछ मसालों के प्रतिबंध पर हुई थी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो में बन रहे मसालों में एथीलीन ऑक्साइड कीटनाशक नहीं मिला है। लैब की जांच में मसालों को क्लीन चिट मिली है। हांगकांग और सिंगापुर में कुछ भारतीय मसालों पर प्रतिबंध लगने के बाद खाद्य विभाग ने अभियान चलाया था। कुल 10 मसालों के नमूनों को लैब भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। एथीलीन ऑक्साइड कीटनाशक दवा है। मसालों को खराब होने से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
हांगकांग और सिंगापुर ने भारत के कुछ मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मसालों में कैंसर के तत्व होने का दावा किया गया था। एथीलीन ऑक्साइड की मिलावट मिली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी मसालों की जांच की थी। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने भी मसालों की जांच का आदेश दिया था। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर नोएडा-ग्रेनो में 9 कंपनियों की जांच की। जांच में इन कंपनियों के यहां से धनिया, मिर्च, हल्दी और सब्जी मसाले समेत 10 उत्पादों के नमूने लिए गए। सभी को जांच के लिए लखनऊ की जगह हैदराबाद स्थित लैब भेजा गया, जहां सभी नमूने मानकों पर खरे उतरे। किसी में भी एथीलीन ऑक्साइड की मिलावट नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- -- --
शासन के आदेश पर विभिन्न निर्माताओं के 12 मसालों के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया था। जांच में सभी मसालों के नमूने मानकों पर खरे उतरे हैं। किसी में भी एथीलीन ऑक्साइड की मिलावट नहीं मिली है। -अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, गौतमबुद्ध नगर