{"_id":"68cb1ab4d0d1c9ece3019278","slug":"etah-young-man-dies-at-brother-in-laws-in-laws-house-murder-suspected-na-news-c-163-1-eta1001-139116-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा : साले की ससुराल में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा : साले की ससुराल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
एटा। नगला धनी गांव निवासी युवक की मौत फर्रुखाबाद में साले की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। एटा में पोस्टमार्टम कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला धनी निवासी राकेश ने बताया कि भाई संजय (35) खेती और मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले वह अपनी ससुराल बनकटी, जिला फर्रुखाबाद घूमने गए थे। यहां से अगले ही दिन वह अपने साले की ससुराल कुन्नपुर जिटौली, फर्रुखाबाद चले गए। यहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।
परिजन को गांव में सूचना मिली तो शव को एटा ले आए। राकेश ने बताया कि संजय की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। साले की ससुराल का कोई भी व्यक्ति मौत का कारण नहीं बता सका। हत्या किए जाने की आशंका है। परिजन ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। इसके बाद जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।