{"_id":"5de4185e8ebc3e54f73485ef","slug":"entertainment-in-car-and-bike-racing-grnoida-news-noi4764541134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार के साथ हैरतंगेज करतब से किया दर्शकों का मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार के साथ हैरतंगेज करतब से किया दर्शकों का मनोरंजन
विज्ञापन
बुद्ध् इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित फेस्टिवल ऑफ स्पीड में कार के साथ स्टंट दखाता चालक।
रफ्तार के साथ हैरतंगेज करतब से किया दर्शकों का मनोरंजन
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर आयोजित जेके टायर्स फेस्टिवल ऑफ स्पीड में 20 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। दर्शकों को रफ्तार के साथ-साथ मनोरंजन और स्टंट का रोमांच मिला। वहीं, पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी ने अपने गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और भारत के फार्मूला-1 रेसर नारायण कार्तिकेयन ने रेसरों का हौसला बढ़ाया।
बीआईसी पर सुबह 10 बजे से सुपर बाइक, फार्मूला-4 और एक्स वन कार की अलग-अलग रेस शुरू हुई। रेस देखने के लिए सुबह 9 बजे से ही लोगों पहुंचने लग थे। दोपहर 12 बजे तक बीआईसी का मेन ग्रांड स्टैंड दर्शकों से खचाखच भर गया। वहीं, पैडॉक जोन बाइकर्स और रेसरों के अलावा वीवीआईपी व वीआईपी दर्शकों से भर गया। रेस के साथ-साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर डेढ़ बजे फार्मूला ट्रैक पर सुपर बाइक, स्कूटी, कार और ट्रैक्टर चालकों ने स्टंट कर दर्शकों को अचंभित कर दिया। चालकों ने ट्रैक्टर और कार को दो टायरों पर चलाया। वहीं, बाइकर्स ने हैरतंगेज करतब कर दर्शकों को सीट से उठने को मजबूर कर दिया।
बाइकर्स के साथ स्टेज पर पहुंचे दिलेर मेहंदी
दोपहर दो बजे पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी फार्मूला ट्रैक से स्टेज तक पहुंचे। उनके साथ 50 से अधिक सुपर बाइकें थी। सुपर बाइक के साथ दिलेर मेहंदी ने धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद अपनी टीम के साथ करीब 30 मिनट तक उन्होंने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शकों ने अपनी सीटों पर खड़े होकर डांस किया।
विज्ञापन
कपिल देव और नारायण कार्तिकेयन ने हौसला बढ़ाया
भारत के फार्मूला-1 रेसर नारायण कार्तिकेयन दोपहर करीब दो बजे बीआईसी पहुंचे। वहां उन्होंने फार्मूला-4 (एडवांस गो कार्टिंग) के रेसरों का उत्साह बढ़ाया। करीब ढाई घंटे तक नारायण कार्तिकेयन बीआईसी में टीमों के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। वहीं, दोपहर करीब 3 बजे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी पहुंचे। उन्होंने रफ्तार का रोमांच लेने के साथ-साथ टीमों का उत्साह बढ़ाया।