{"_id":"61ddb414653a7b142e761001","slug":"entering-the-flat-on-the-pretext-of-asking-for-water-the-woman-and-the-girl-robbed-the-jewelery-by-showing-a-knife-noida-news-noi6264112116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मांगने के बहाने फ्लैट में घुसकर महिला-बच्ची को चाकू दिखा जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मांगने के बहाने फ्लैट में घुसकर महिला-बच्ची को चाकू दिखा जेवर लूटे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में मंगलवार को दिनदहाड़े पीने का पानी मांगने के बहाने दो बदमाशों ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया और मां-बेटी को चाकू दिखाकर मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, अंगूठी आदि लाखों के जेवर लूट लिए। वहीं, वारदात के बाद सोसाइटी व ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई, लेकिन कई घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक, 12वें एवेन्यू के फ्लैट में अभिनव, पत्नी अनीता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। अभिनव घर का सामान लेने नीचे गए हुए थे। दोपहर 12:30 बजे दो बदमाशों ने बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाने का बहाना बनाकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अनीता ने बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों प्यास लगने का बहाना बनाया। महिला ने तरस खाकर दरवाजा खोला तो बदमाश जबरन फ्लैट में घुस गए। बदमाशों ने बच्ची और महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंगलसूत्र और लाखों के अन्य आभूषण लूट लिए। महिला ने पति को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
कई घंटे खंगाले सीसीटीवी नहीं लगा सुराग
पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सोसाइटी के मुख्य गेट व अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कई घंटे तक खंगाला, लेकिन महिला के बताए काले कपड़े पहने दोनों बदमाश दिखाई नहीं दिए। इससे संशय हुआ कि बदमाश आसपास के फ्लैट में ही हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने आसपास के कई फ्लैटों में भी जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
साढ़े 6 घंटे बाद फ्लैट के सामने पोटली में मिले जेवर
घटना के 6:30 घंटे तक गहन जांच के बाद भी बदमाशों का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इस कारण पुलिस सोसाइटी से वापस जाने के लिए जैसे ही मुख्य गेट पर पहुंची तो पुलिस को किसी ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट के सामने ही लूटे गए जेवर पोटली में रखे मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर जेवर वहां किसने रखे हैं।