फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ensure the benefits of health schemes reach every pregnant woman.

Noida News: हर गर्भवती तक पहुंचाएं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ensure the benefits of health schemes reach every pregnant woman.
सीएचसी बिसरख में मातृ स्वास्थ्य प्रभाग की टीम ने आशाओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मातृ स्वास्थ्य प्रभाग की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य मां और शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी राष्ट्रीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा। बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) और परामर्श दिया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका पंजीकरण कराने और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में तत्काल रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और लाभार्थियों के बीच आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि मिलने और विभिन्न योजनाओं के प्रति परिवारों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के साथ केंद्रीय मातृ स्वास्थ्य टीम का सीएचसी बिसरख दौरा पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed