फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   engineer was running illegal arms factory

Noida News: अवैध हथियार फैक्टरी चला रहे इंजीनियर सहित चार गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
engineer was running illegal arms factory
- गाजियाबाद के मोरटा औद्योगिक क्षेत्र में खराद की फैक्टरी खोलकर बनाते थे तमंचे
विज्ञापन


- बिना नंबर की ब्रेजा कार, 30 बोर की पिस्टल, 9 तमंचे, अधबने 111 तमंचे और उपकरण बरामद



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा करते हुए सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों की पहचान डासना निवासी शाह फहद, मूल रूप से मेरठ निवासी शिवमपाल, बिहार के बेगूसराय निवासी सादिक और लोनी बॉर्डर निवासी बादल के रूप में हुई है। गिरोह के सरगना शाह फहद ने 2011 में गाजियाबाद के एकेजी कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उसने गाजियाबाद के मोरटा औद्योगिक क्षेत्र में लियो पार्ट इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से खराद की फैक्टरी खोली थी। इसी फैक्टरी में अवैध रूप से हथियार बनाए जाते थे।
सोमवार को पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की ब्रेजा कार सहित 15 लाख कीमत की पिस्टल, 111 अधबने तमंचे, 9 तमंचे और इन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी फैक्टरी बुलंदशहर शिफ्ट करना चाह रहे थे। सोमवार को वह इसके लिए जमीन देखने बुलंदशहर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कहां और किसे हथियार की सप्लाई की है। खरीदारों का पता चलते ही संबंधित जिले की पुलिस को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल सुनीति और एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि सोमवार को इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगापुर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार की डिग्गी में से 30 बोर की पिस्टल, 9 तमंचे, 111 अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। मौके से ही शाह फहद, बादल, शिवमपाल और सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शिवपाल नोएडा सेक्टर-23 और सादिक गाजियाबाद बस अड्डे के पास रहता है। सरगना शाह फहद ने मोरटा औद्योगिक क्षेत्र में खराद का काम करने के नाम पर फैक्टरी खोली थी। जिसका पंजीकरण उसने पत्नी के नाम पर कराया था। फैक्टरी में अवैध हथियार बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





30 बोर की पिस्टल बरामद

आरोपियों के पास से 30 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। बहुत सफाई से बनाए गए पिस्टल पर चेसिस नंबर तक अंकित हैं। पुलिस ने बताया कि कि इस तरह के असली पिस्टल को बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये तक होती है।





दस साल से कर रहे थे सप्लाई, 10 हजार तक थी तमंचे की कीमत

डीसीपी सुनीति ने बताया कि आरोपी अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं और मेरठ समेत आसपास के जिलों में तमंचे सप्लाई करते थे। आरोपी करीब दस वर्ष से तमंचे बना रहे थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अधिकतम 10 हजार रुपये में तमंचा और 80 हजार रुपये में पिस्टल बेचने की बात कही है। आरोपी मांग के मुताबिक एक या दो दिनों में हथियार उपलब्ध करा देते थे।






चुनाव के देखते हुए शिफ्ट करना चाहते थे फैक्टरी


लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरगना शाह फहद ने फैक्टरी को बुलंदशहर शिफ्ट करना चाहता था। गाजियाबाद में वह पहले एसएचआर इंडिया इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी चलाता था। जुलाई 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने मोरटा में फैक्टरी पर छापा मारकर शाह फहद को गिरफ्तार कर लिया था। तब भी मौके से अवैध हथियार और कलपुर्जे बरामद हुए। जेल से छूटकर आने के बाद शाह ने पत्नी के नाम से नई फैक्टरी पंजीकृत कराकर फिर से तमंचा बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed