फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enforcing uniform building bylaws is cheating industries: Nahata

समान बिल्डिंग बायलॉज लागू करना उद्योगों के साथ छलावा : नाहटा

Thu, 11 Sep 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Enforcing uniform building bylaws is cheating industries: Nahata
एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने की प्रस्ताव वापस लेने की मांग, कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने यूपी सरकार से मांग की है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण (यीडा) पर प्रदेश के अन्य शहरी विकास प्राधिकरणों की तरह समान बिल्डिंग बायलॉज लागू करने के प्रस्ताव को तत्काल वापस ले। एसोसिएशन ने इसे उद्योगों के साथ सीधा छलावा और कानूनी ढांचे के खिलाफ बताया है। चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो एसोसिएशन इसे न्यायालय तक ले जाएगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने कहा कि औद्योगिक प्राधिकरणों का गठन उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 के तहत हुआ था जबकि अन्य विकास प्राधिकरण नगर निगम व शहरी विकास अधिनियम 1973 के अंतर्गत आते हैं। दोनों अधिनियमों के उद्देश्य अलग हैं। एक का मकसद उद्योगों बढ़ावा देना व रोजगार सृजन करना है जबकि दूसरा निवासी व व्यावसायिक क्षेत्रों के विकास पर केंद्रित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों उद्यमियों ने मौजूदा औद्योगिक नीति और बायलॉज के आधार पर भूखंड खरीदकर उद्योग स्थापित किए हैं। ऐसे में समान बिल्डिंग बायलॉज लागू करना पहले से स्थापित उद्योगों के साथ ठगी के समान है। इससे निवेश और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि समान बिल्डिंग बायलॉज का प्रस्ताव वापस लिया जाए। औद्योगिक प्राधिकरणों के लिए अलग उद्योग हितैषी बायलॉज तैयार किए जाएं। उद्यमियों के निवेश और अधिकारों की कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed