Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enemy property remembered again after four years

Noida News: चार साल बाद फिर याद आई शत्रु संपत्ति, जुटाई जा रही जानकारी

Wed, 11 Nov 2026 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Enemy property remembered again after four years
कस्टोडियन के आदेश पर प्रशासन तैयार कर रहा शत्रु संपत्ति की रिपोर्ट
विज्ञापन




चार बिंदुओं पर तैयार होगी रिपोर्ट, संख्या व अवैध कब्जे भी बताना होगा



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। चार साल बाद कस्टोडियन को गौतमबुद्ध नगर में शत्रु संपत्ति की याद आई है। कस्टोडियन ने जिले में संपत्ति का ब्योरा मांगा है। चार बिंदुओं पर ब्योरा देना होगा। आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने रिपोर्ट तैयारी करने का काम शुरू कर दिया है। तीनों तहसील से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में शत्रु संपत्ति की संख्या से लेकर रकबा और अवैध कब्जे के बारे में जानकारी देनी होगी। उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अफसरों का कहना है कि कस्टोडियन ब्योरा मिलने के बाद इस संपत्ति की नीलामी कर सकता हैं।



गौतमबुद्ध नगर में बड़ी संख्या में शत्रु संपत्ति मौजूद हैं। जो लोग पाकिस्तान जा चुके है, उनकी संपत्ति कस्टोडियन के अधीन आती है। वर्ष 2022 में कस्टोडियन ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर शत्रु संपत्तियों का सर्वे किया था। तब शत्रु संपत्तियों को नीलाम करने की योजना थी लेकिन सर्वे करने के बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। अब एक बार फिर कस्टोडियन को शत्रु संपत्ति की याद आई है। राजस्व विभाग यूपी के माध्यम से कस्टोडियन ने गौतमबुद्ध नगर में शत्रु संपत्ति की जानकारी मांगी है। अफसरों ने बताया कि सरकार के आदेश पर शत्रु संपत्ति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस संबंध में तीनों तहसील से रिपोर्ट मांगी है। जिसमें शत्रु संपत्ति की संख्या, रकबा, अवैध कब्जा, कितना कब्जा हटाया गया, संपत्ति के अभिलेख, कोर्ट में लंबित वाद की जानकारी देनी होगी। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन




जिले में है शत्रु संपत्तियों के 276 गाटा



चार साल पहले भी संपत्तियों का सर्वे किया गया था। तब गौतमबुद्ध नगर में शत्रु संपत्तियों के 276 गाटा है। इनमें से 225 गाटा संख्या दादरी तहसील में है। सभी गाटों में करीब 35 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति की है। जो जेवर बांगर, तिरथली, बरौला, शाहबेरी, फतेहपुर अट्टा, बिलासपुर समेत अन्य गांवों में है। करीब 50 प्रतिशत शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। तब इन संपत्ति की नीलामी होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहबेरी और बरौला में है जमीन



बरौला और शाहबेरी में बेशकीमती शत्रु संपत्ति हैं। बरौला में शत्रु संपत्ति की जमीन पर कई बिल्डिंग भी बनी है। जबकि शाहबेरी में 180 दुकानें बनी हैं। प्रशासन ने दुकानों को खाली कराकर सील करने की भी कार्रवाई की थी। कुछ दुकानों को तोड़ा गया था लेकिन उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई।




तीनों तहसील से शत्रु संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। जानकारी आने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद जिले में शत्रु संपत्ति की स्थिति भी स्पष्ट होगी।- संजय पांडे, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed